भरथना: बकेवर सराय मिठ्ठे के सामने NH19 पर कार की टक्कर के बाद युवक को 3 किमी तक घसीटा गया, हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर
बकेवर थाना क्षेत्र के इटावा-औरैया हाईवे NH19 सराय मिठ्ठे गांव के सामने सोमवार देरशाम 6:30 बजे तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मारने के बाद करीब तीन किलोमीटर तक घसीट दिया।आगरा से होमगार्ङ भर्ती परीक्षा देकर लौट रहे औरैया जैतापुर निवासी महेंद्र पुत्र वीरेन्द्र सिंह कार के नीचे फंस गए, लेकिन चालक ने गाड़ी नहीं रोकी। पुलिस व राहगीर चिल्लाते रहे।