जवा: रेत का बेखौफ उत्खनन: प्रशासन की मौन स्वीकृति, पुल के नीचे से रेत निकालने का खेल जारी
Jawa, Rewa | Mar 15, 2025 जवा. तराई अंचल क्षेत्र की जनता के लिए जीवनदायिनी टमस नदी में दर्जनों स्थानों में रेत का अवैध खनन का कार्य बेखौफ किया जा रहा है। लेकिन प्रशासन बेखबर है। जबकि जवा मुख्यालय में एसडीएम, एसडीओ, टीआई, तहसीलदार, नायब तहसीलदार जैसे अधिकारी पदस्थ है। लेकिन अवैध खनन के मामले में जिम्मेदार कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।