बक्सर: अपनी मांगों को लेकर विधायक से मिले स्वास्थय कर्मी
Buxar, Buxar | Jul 28, 2024 बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मी संघ के बैनर तले स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा सदर विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी को एक ज्ञापन सौंपते हुए अपनी मांगों का समर्थन करने की मांग की गई. विधायक ने उन्हें हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया. संघ के नेता आनंद सिंह ने कहा कि अपनी 10 सूत्री मांगे पूरी होने तक एनएचएम कर्मी लगातार आंदोलनरत रहेंगे.