बक्सर: जिले के सभी थानों में अपराध नियंत्रण को लेकर चला अभियान, 13 गिरफ्तार, 1 लाख 2 हजार रुपए वसूला गया जुर्माना.
Buxar, Buxar | Jul 27, 2024 जिला के सभी थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर रोको टोको एवं वाहन जांच अभियान चलाया गया. जिससे अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके. इस क्रम में जिले के सभी थाना क्षेत्र में रोको टोको अभियान एवं वाहन जांच अभियान के दौरान 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया वहीं 1 लाख 2 हजार रुपये जुर्माना की भी वसूली की गई.