चंदिया: कीचड़ में फंसी जिंदगी: बरमानी से हाईवे तक सड़क बनी मुसीबत, ग्रामीणों ने उठाई पक्की सड़क की मांग
जिले के चंदिया क्षेत्र के ग्राम बरमानी से लोढ़ा नेशनल हाईवे को जोड़ने वाली सड़क पहली ही बारिश में कीचड़ और दलदल में तब्दील हो गई है। गुरुवार को हुई बारिश के बाद सड़क पर जगह-जगह गड्ढों में पानी भर गया, जिससे दर्जनभर गांवों के लोगों का जिला मुख्यालय उमरिया तक पहुंचना मुश्किल हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि पूरी सड़क कीचड़ से भर गई है।सड़क बनाने की मांग की है।