कटोरिया: कटोरिया में बजरंग दल के नेतृत्व में निकला भव्य अखाड़ा जुलूस, सैंकड़ों रामभक्त हुए शामिल
Katoria, Banka | Mar 27, 2026 कटोरिया में शुक्रवार शाम को बजरंग दल के नेतृत्व में भव्य अखाड़ा जुलूस निकाला गया। जिसमें सैंकड़ों की संख्या में रामभक्त शामिल हुए। अखाड़ा जुलूस देवघर रोड स्थित बजरंगबली मंदिर से शुरू हुई, जो कटोरिया के सभी मार्गों का भ्रमण किया। इस दौरान युवाओं ने जमकर करतबाजी कर लोगों का मन मोह लिया। रात करीब 9 बजे अखाड़े का समापन हुआ।