मेराल: मृतप्राय सरस्वतिया नदी को पुनर्जीवित करने का अभियान बना मिसाल
मेराल में पिछले 18 दिनों से जनसहयोग से चल रहे सरस्वतिया नदी सफाई अभियान का बुधवार को एसडीएम संजय कुमार ने अकलवानी और कुंभी गांव पहुंचकर निरीक्षण किया। करीब साढ़े तीन किलोमीटर क्षेत्र में सफाई पूरी होने के बाद जेसीबी के माध्यम से आगे का कार्य जारी है। एसडीएम ने कहा कि मेराल के अंचल अधिकारी यशवंत नायक के नेतृत्व में स्थानीय लोगों, समाजसेवियों और प्रशा