नानपारा: रुपईडीहा में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक, प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने व्यापारियों की समस्याएं सुनीं
रूपईडीहा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल के आगमन पर रुपईडीहा इकाई की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें स्थानीय व्यापारियों ने कस्बे की प्रमुख समस्याओं को उठाया। बैठक में व्यापारियों ने कस्बे में अतिक्रमण की समस्या पर कहा कि इस मुद्दे का समाधान शालीनता और सौहार्दपूर्ण तरीके से किया जाना चाहिए।