पहाड़ी: कामां में किराना दुकान में चोरी, बदमाशों ने CCTV DVR भी किया चुरा
कामां के नला बाजार में स्थित किराना दुकानदार कैलाश चंद व त्रिलोक कुमार की दुकान पर बीती रात चोरी की वारदात सामने आई। चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया और गल्ले में रखी नकदी के साथ-साथ दुकान के बही खाते भी चोरी कर लिए। बदमाश CCTV कैमरों की DVR भी अपने साथ ले गए।पास की दुकान के बाहर लगे कैमरे में पूरी घटना कैद हुई। मंगलवार शाम 5 बजे जानकारी मिली।