पीपलदा: सिमलिया पुलिस ने NDPS एक्ट के मामले में 9 माह से फरार 2 इनामी आरोपियों को किया गिरफ्तार
Pipalda, Kota | Jan 5, 2025 जिले की सिमलिया पुलिस ने NDPS एक्ट के 9 माह से फरार चल रहे दो-दो हजार के 2 इनामी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से रविवार शाम 5 बजे जारी प्रेस नोट में बताया गया कि मुकदमा नम्बर 47/2024 NDPS एक्ट मामले में 2 आरोपी सालगराम व राजेश उर्फ राजू फरार चल रहे थे।जिनकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ने 2-2 हजार का इनाम घोषित किया था ।