लाडपुरा: कोटा स्टेशन क्षेत्र की मंगलायतन बिल्डिंग में लगी आग, फायर सिस्टम फेल, तीन दमकलों ने 20 मिनट में पाया आग पर काबू
Ladpura, Kota | Jul 26, 2025 कोटा स्टेशन क्षेत्र की मंगलायतन बिल्डिंग में आग, फायर सिस्टम निकला फेल—तीन दमकलों ने पाया काबू कोटा। स्टेशन क्षेत्र स्थित मंगलायतन बिल्डिंग में शनिवार रात अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग बिल्डिंग की एक फ्लैट की बालकनी से शुरू हुई और देखते ही देखते फैल गई। सूचना पर अग्निशमन विभाग की तीन दमकलें मौके पर पहुंची, जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।