बरडीहा: दहेज की बलि चढ़ी विवाहिता, आरोपी पति मोहम्मद सैफ गया जेल
गढ़वा जिले के बरडीहा थाना क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना के कारण एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जान चली गई है। मामला बरडीहा थाना क्षेत्र के बभनी गांव का है, जहां बाइस वर्षीय गुलशन तारा खातून की मौत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी पति मोहम्मद सैफ खान को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।