रॉबर्ट्सगंज: अपर सत्र न्यायाधीश सोनभद्र ने दुष्कर्म के दोषी को सुनाई 20 वर्ष की कैद की सजा
अपर सत्र न्यायाधीश सोनभद्र ने बुधवार दोपहर 3 बजे दुष्कर्म के दोषी बलवंत कोल को 20 वर्ष कैद की सजा सुनाई है, साढ़े 7 वर्ष पूर्व जंगल के पास में गाय, बकरी चराने गई 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश सोनभद्र अमित वीर सिंह की अदालत ने बुधवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर दोषी बलवंत कोल को 20 वर्ष कैद की सजा सुनाई ।