पिंड्रा: दुपट्टे से प्रेमी-प्रेमिका ने हाथ बांधा... ट्रेन से कटकर दी जान: दो साल से चल रहा था प्रेम-प्रसंग
वाराणसी के चौबेपुर में प्रेमी-प्रेमिका के एक साथ सुसाइड क मामला सामने आया है। दोनों का शव एक-दूसरे से दुपट्टे के सहारे बंधा हुआ था। चौबेपुर थाना क्षेत्र के कादीपुर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर मिला। घटना की जानकारी पर पहुंची जीआरपी और आरपीएफ ने शव को कब्जे में लेकर स्थानीय पुलिस को सूचना दी।