पिंड्रा: पत्रकार पंकज चतुर्वेदी एवं हिमांशु के साथ एडिशनल डीसीपी द्वारा दुर्व्यवहार का आरोप,पुलिस कमिश्नर से कार्रवाई की हुई मांग
इंडिया न्यूज के रिपोर्टर पंकज चतुर्वेदी और भाष्कर न्यूज के हिमांशु के साथ ढुंढिराज गणेश मंदिर के पास पीपीएस रैंक के अधिकारी द्वारा दुर्व्यवहार करने का मामला सामने आया है। दुर्व्यवहार से क्षुब्ध होकर पत्रकार पुलिस कमिश्नर आवास कार्रवाई की मांग को लेकर पहुंचें। पुलिस कमिश्नर ने पूरे मामले की जांच के लिए डीआईजी एवं ज्ञानवापी सुरक्षा अधिकारी को जिम्मेदारी दी है