पिंड्रा: वाराणसी में ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
वाराणसी के सेवापुरी कपसेठी थाना क्षेत्र के शिवदासपुर गांव के सामने कपसेठी उत्तर रेलवे स्टेशन के पश्चिमी आउटर सिंगल के पास रेल पटरी के किनारे बेहोशी की हालत में एक युवक मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पाकर मौके पर पहुंची कपसेठी पुलिस ने एम्बुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेवापुरी पहुंचाया।