नगरोटा सूरियां: ज्वाली के पूर्व विधायक अर्जुन ठाकुर का भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य बनने पर बनौली में स्थानीय जनता ने किया स्वागत
भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य बनने के बाद रविवार को पहली बार ग्राम पंचायत बनौली पहुंचने पर पूर्व विधायक अर्जुन ठाकुर का स्थानीय जनता ने स्वागत किया अर्जुन ठाकुर ने जनता को केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई जनकल्याणकारी नीतियों की योजनाओं की का लाभ लेने का आवाहन किया तथा उन्हें प्रदेश कार्य समिति सदस्य बनाए जाने के लिए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया।