इटावा: सिविल लाइन इलाके में परिवार वालों ने महिला को मारपीट कर किया घायल, महिला ने पति और बहू-बेटे पर लगाया आरोप
Etawah, Etawah | Apr 4, 2024 सिविल लाइन इलाके में महिला को परिवार के लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। केके डिग्री कॉलेज की रहने वाली महिला रानी वर्मा ने आरोप लगाया कि उसके पति ने बेटे व बहु के साथ मिलकर प्रॉपर्टी विवाद में मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पीड़ित महिला ने थाने में शिकायत की जिसके बाद महिला का मेडिकल परीक्षण कराकर पुलिस जांच में जुट गई।