बदायूं: खानपुर दया गांव में मक्का के खेत पर टूटी हाईटेंशन विद्युत लाइन चाचा-भतीजी पर गिरी, चाचा की मौत, भतीजी घायल
Budaun, Budaun | Jun 18, 2026 बदायूं के थाना दातागंज क्षेत्र के खानपुर दया गांव के रहने वाले 32 वर्षीय सुनील पुत्र देवसिंह व उनकी 12 वर्षीय भतीजी अपेक्षा पुत्री अजीत सिंह अपने मक्का के खेत पर गए थे । तभी खेत के ऊपर गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन टूटकर गिर गई, जिसकी चपेट में आकर सुनील की मौत हो गई, जबकि भतीजी अपेक्षा झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गई।