सफीपुर: अनियंत्रित कार ने बाइक को टक्कर मारी, नवविवाहित दंपती गंभीर घायल, परियर चकलवंशी मार्ग पर हुआ हादसा, जिला अस्पताल रेफर
Safipur, Unnao | May 31, 2026 उन्नाव के सफीपुर कोतवाली क्षेत्र में रविवार को दोपहर 2 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। परियर-चकलवंशी मार्ग पर बरीखेड़ा गांव के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार नवविवाहित दंपती को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कनिकामऊ गांव निवासी 26 वर्षीय देवी शंकर और उनकी 22 वर्षीय पत्नी रेखा गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों अजगैन क्षेत्र स्थित अपनी ससुरा