मेदिनीनगर (डालटनगंज): पोखराहा में ट्रक की चपेट में आने से हुई वृद्ध की मौत के बाद लगी जाम देर रात हुआ समाप्त, पुलिस ने जब्त की ट्रक
मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के पोखराहा में मंगलवार शाम एक ट्रक की चपेट में आने से 60 वर्षीय वृद्ध की मौत लगी जाम देर रात करीब साढ़े 9 बजे समाप्त हुई। जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह बाधित रहा। एक से डेढ़ घंटे से अधिक समय तक वार्ता के बावजूद जब ग्रामीण नहीं माने तो सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेश यादव भी घटनास्थल पर पहुंचे।