दरभंगा: राजस्व महा अभियान को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अंचलाधिकारियों को NIC कार्यालय में दिया गया प्रशिक्षण
दरभंगा जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में राजस्व महा अभियान की सफलता के लिए सभी अंचलाधिकारी को दिया गया विशेष प्रशिक्षण। जिलाधिकारी ने कहा की 16 अगस्त से 20 सितम्बर 2025 तक राजस्व महा-अभियान का संचालन जिला के 1314 मौजा में किया जाएगा। इससे भूमि संबंधी विवाद समाप्त हो जाएंगे। यह जानकारी सोमवार की शाम 5.15 बजे पर जिला जनसंपर्क के द्वारा दी गई।