अरवल: राज्य स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता के लिए अरवल की टीम चयनित, 20 खिलाड़ियों को मिला मौका
Arwal, Arwal | Jun 11, 2026 नेटबॉल एसोसिएशन ऑफ अरवल के तत्वावधान में गुरुवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल परिसर में राज्य स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल आयोजित किया गया। ट्रायल में जिले के विभिन्न प्रखंडों से 100 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। चयन प्रक्रिया के बाद 10 पुरुष एवं 10 महिला खिलाड़ियों का चयन किया गया।