शाहबाद: सड़क हादसा: एनएच 27 पर ट्रक की टक्कर से कस्बाथाना के युवक की मौत, चालक फरार
Shahbad, Baran | May 28, 2026 गुरुवार सुबह 9 बजे मिली जानकारी राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर दर्दनाक सड़क हादसे में कस्बाथाना निवासी दीपक पटवा की मौके पर ही मौत हो गई। दीपक शराब के नशे में था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब दीपक हाईवे के पास स्थित अपने घर के समीप था। इसी दौरान तेज रफ्तार में आ रहे एक अज्ञात ट्रक ने उसे टक्कर मार दी।