मोदीनगर: थाना निवाड़ी पुलिस ने हत्या के अभियोग में फरार चल रहे एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद
थाना निवाड़ी पुलिस ने रविवार को हत्या के मामले फरार चल रहे 32 वर्षीय आशीष नाम के अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त गाड़ी बरामद हुई। इसके अन्य साथियों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किया जा रहा है। साथ ही गिरफ्तार हुए अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।