आज़मनगर: आजमनगर: नौरंगा में आयोजित अखंड हरिनाम संकीर्तन में विधायक शामिल हुईं, आयोजकों ने किया अभिनंदन
नौरंगा में आयोजित अखंड हरिनाम संकीर्तन में रविवार को शाम छः बजे शामिल हुई विधायक निशा सिंह। इस दौरान आयोजकों द्वारा विधायक निशा सिंह का अभिनंदन किया गया। मौके पर विधायक निशा सिंह ने आयोजकों को इस आयोजन के लिए शुभकामनाएं भी दी। मौके पर कई स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बुद्धिजीवी लोग भी मुख्य रूप से मौजूद रहे।