जनपद रामपुर की नगर पंचायत मसवासी क्षेत्र में एक महिला से दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि घटना के दौरान दुष्कर्म की वीडियो क्लिप भी बनाई गई। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने एक अज्ञात सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के अनुसार, वह एक दिसंबर 2025 को अपनी पांच वर्षीय बेटी की दवा लेकर बाजपुर से लौट रही थी।