रामनगर: रामनगर, बिछलखा, गनेशपुर, सीहामऊ सहित क्षेत्र में मौसम ने अचानक बदली करवट, हुई तेज बारिश
आज सोमवार की सुबह 10:00 बजे रामनगर बिछलखा गनेशपुर सीहामऊ सहित क्षेत्र में अचानक मौसम ने करवट बदला घने काले बादल छाए। और अचानक तेज बारिश होने लगी। इस बारिश से फसलों पर मिला-जुला असर पड़ेगा। उड़द की फसल और मेंथा की फसल को फायदा पहुंचाने की उम्मीद है।तरबूज और खरबूजा की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका है।