खजनी: बलुआ गाँव के पास तेज रफ्तार मैजिक की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल, लापरवाही पर मुकदमे की मांग
बेलघाट थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार मैजिक वाहन की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया था। जानकारी के अनुसार ग्राम बलुआ भवानी बक्स सिंह निवासी बासदेव यादव सुबह करीब 9 बजे साइकिल से पांडेपुरा राशन लेने जा रहे थे।जैसे ही वे गांव के मोड़ के पास पहुंचे, तभी मैजिक वाहन (संख्या UP53 LT 3510) का चालक तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए आया।