जोकीहाट: जोकहाट प्रखंड में तेज रफ्तार का कहर, खेत बना हादसे का मैदान
अररिया के जोकीहाट में बालू लदा ट्रक अनियंत्रित होकर मक्का के खेत में पलट गया। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।