मंदसौर: ईद-उल-अजहा पर अदा हुई सामूहिक नमाज, खानपुरा ईदगाह में अमन-चैन की दुआ मांगी गई
मंदसौर के खानपुरा ईदगाह में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाजजनों ने एक साथ सामूहिक नमाज अदा कर देश में सुख-शांति,अमन और खुशहाली की दुआ मांगी, त्योहार को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। संवेदनशील एवं अति संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस जवान और अधिकारी तैनात रहे। साथ ही सीसीटीवी एवं ड्रोन कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी रखी गई,