ईसागढ़: माधौपुर गांव में राजस्व न्यायालय के आदेश के बाद भी दबंगों ने नहीं हटाया कब्जा, विवाद का वीडियो वायरल
माधौपुर निवासी लालसाहब कुशवाह ने एसपी से शिकायत कर आरोप लगाया है कि राजस्व न्यायालय के आदेश के बावजूद उनकी भूमि से अतिक्रमण नहीं हटाया गया। उक्त मामले का वीडियो शनिवार को शाम 6 बजे से सोशलमीडिया पर भी वायरल हो रहा है, पीड़ित का कहना है कि करीब चार बीघा जमीन पर अवैध कब्जा किया गया है। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी दी गई।