सिवनी: शास्त्री वार्ड में नल सुधार कार्य के दौरान हादसा, गैती लगने से कर्मचारी की मौत, परिजनों को मिली राहत
Seoni, Seoni | Apr 30, 2026 सिवनी के शास्त्री वार्ड में नगर पालिका के नल सुधार कार्य के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। गुरुवार को गड्ढा खोद रहे दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी शकील खान के सिर पर गैती लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित कर्मचारियों ने जिला अस्पताल में घटना को लेकर नाराजगी जाहिर की। और जिम्मेदारों से कार्रवाई की मांग की।