शिवपुरी नगर: निरमानी में दीवार तोड़कर घुसे चोर, ₹40 लाख के जेवर और नकदी चुराए, एसपी से न्याय की गुहार
शिवपुरी जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम निरमानी से चोरी का एक बड़ा मामला सामने आया है। पीड़ित महिला राजकुमारी जाटव ने मंगलवार दोपहर 2 बजे एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। राजकुमारी का आरोप है कि चोरों ने उनके घर के पीछे की दीवार तोड़कर करीब 30-40 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवर और 2 लाख रुपये से अधिक की नकदी पार कर दी है।