अमरोहा: अमरोहा में मौसम ने बदला मिजाज, अगले 3 घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी, 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा रफ्तार से चलेगा तूफान
Amroha, Amroha | Apr 8, 2026 सचेत ऐप के माध्यम से मिली जानकारी के अनुसार अमरोहा जनपद में मौसम ने करवट ले ली है… जारी ऑरेंज अलर्ट के तहत अगले तीन घंटों में जिले के कुछ स्थानों पर तेज आंधी-तूफान आने की संभावना है… इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है… साथ ही बिजली कड़कने और मध्यम बारिश के भी आसार जताए गए हैं… प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है…