नगर के महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल में जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती भी मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज फहराने और विद्यार्थी-शिक्षकों द्वारा शपथ लेने से हुई। विद्यार्थियों ने बिरसा मुंडा के जीवन और उनके आदिवासी समाज के लिए योगदान पर निबंध, नृत्य और गीत प्रस्तुत किए।