चाचौड़ा थाना पुलिस ने क्षेत्र से लापता 15 वर्षीय नाबालिक लड़की को खोज लिया है। 23 नवंबर को थाना प्रभारी ने कहा, 13, 14 नवंबर 2025 की रात लापता लड़की के परिजनों ने 15 नवंबर को रिपोर्ट की। 23 नवंबर की सुबह सूचना पर लड़की को दस्तयाब किया गया। विधिवत कार्यवाही के बाद बाल कल्याण समिति में पेश किया। जहां से प्रक्रिया के बाद परिजनों को मिला दिया है।