चायल: मूरतगंज चौकी के पास तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पिता-पुत्र गंभीर घायल, किया गया जिला अस्पताल रेफर
कौशाम्बी। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मूरतगंज चौकी के पास शनिवार शाम बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब दोनों प्रयागराज से इलाज कराकर अपने घर लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार, लल्लू पुत्र स्वर्गीय सोमई निवासी गोपसहाई थाना मंझनपुर अपने पुत्र जितेंद्र के साथ बाइक से घर जा रहे थे।