हाथरस: जवाहर टोल टैक्स पर फोर व्हीलर ने बाइक को मारी टक्कर, दो गंभीर घायलों को हाईवे की गाड़ी ने हाथरस अस्पताल पहुंचाया
जिला अलीगढ़ के इगलास थाना क्षेत्र के जवाहर टोल टैक्स के पास शनिवार दोपहर 2:30 बजे के लगभग तेज गति से आ रही फोर व्हीलर गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी इसी दुर्घटना में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर पहुंची नेशनल हाईवे की गाड़ी दोनों घायलों को हाथरस के जिला अस्पताल लेकर आई जहां डॉक्टर द्वारा उनका उपचार जारी है घायल गांव रायक के रहने वाले हैं