राजातालाब: तक्खू की बवाली बाजार में ईंट लदी पिकअप से गंभीर रूप से घायल बाइक सवार की इलाज के दौरान हुई मौत
ईंट लदी पिकअप से गंभीर रूप से घायल बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत वाराणसी के कपसेठी थाना क्षेत्र के तक्खू की बावली बाजार में बीते 21 मार्च को हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल बाइक चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।