सांगानेर: जयपुर दिल्ली एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रेलर को ओवरटेक करते समय ट्रक ने मारी टक्कर, अनियंत्रित होकर पुलिया से गिरते-गिरते बचे
जयपुर दिल्ली एक्सप्रेस-वे हाईवे पर ट्रेलर-ट्रक के आपस में टक्कर मारने का मामला सामने आया है। ओवर स्पीड के कारण ओवरटेक करते समय दोनों टकरा गए। दोनों वाहन पुलिया से नीचे गिरते-गिरते बचे। दरअसल यह हादसा करणी विहार इलाके में एक्सप्रेस-वे हाईवे कब बताया जा रहा है। हालांकि इस हादसे में कोई चोटिल नहीं हुआ। लेकिन एक्सीडेंट से ट्रैफिक व्यवस्था कुछ देर के लिए बिगड़ गई