सरोजनी नगर: पीजीआई क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल
पीजीआई कोतवाली के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इसके बाद कार बेकाबू होकर सड़क किनारे बनी पंचर की दुकान में घुस गई। बताया गया है कि यह घटना मंगलवार और बुधवार के मध्य रात्रि 12:00 बजे के लगभग की है। इस दौरान देखने में आया की बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।