एटा: साक्षी कॉलेज के समीप नीलगाय से बाइक टकराई, तेरहवीं में शामिल होने जा रहे मां-बेटा-बेटी गंभीर रूप से घायल, MC में भर्ती
एटा में मंगलवार सुबह एक सड़क हादसे में मां, बेटे और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। गंज रोड पर साक्षी कॉलेज के पास उनकी बाइक नीलगाय से टकरा गई। तीनों को जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार, थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव भानपुर निवासी 19 वर्षीय आयुष अपनी मां अंजलि और 8 वर्षीय बहन वैष्णवी के साथ बाइक से कासगंज जनपद में एक तेरहवीं मे