बीसलपुर: खनंका गांव के पास दवाई लेकर वापस आ रहे युवक की बाइक भैंस से टकराई युवक घायल अस्पताल में भर्ती
बिलसंडा थाना क्षेत्र के ग्राम ईटगांव निवासी जगदीश अपनी बाइक द्वारा निगोही से दवाई लेकर वापस अपने घर आ रहा था वह जैसे ही बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खंनका गांव के पास पहुंचा वैसे ही रोड पर अचानक भैंस आ गई जिससे उसकी बाइक टकरा गई टक्कर लगते ही बाइक सवार रोड पर गिरकर घायल हो गया घायल को 108 एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया गया है