बीसलपुर: मानपुर तिराहे पर मामूली कहासुनी होने पर आधा दर्जन से अधिक लोगों ने तीन लोगों को मारपीट कर किया घायल अस्पताल में भर्ती
बीसलपुर नगर के मोहल्ला हबीबुल्लाह खां शुमाली निवासी कमलेश कुमार ने आरोप लगाते हुए बताया कि वह ई-रिक्शा से अपने बेटे हर्षित शुक्ला व एक युवक सचिन शुक्ला के साथ मानपुर किसी काम से गए थे वही अपना काम निपटाकर वापस आ रहे थे वह जैसे ही मानपुर तिराहे पर पहुंचे वैसे ही दूसरे ई रिक्शा चालक से कहा सुनी हो गई इसी दौरान उक्त ई रिक्शा चालक ने उन्हें मारपीट घायल कर दिया