बीसलपुर: रढैता शाहबाजपुर रोड पर पुरानी रंजिश को लेकर चार लोगों ने एक युवक को पीट कर किया घायल अस्पताल में भर्ती
बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रढैता निवासी अनीस अली ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाते हुए बताया कि वह अपनी बाइक द्वारा शाहबाजपुर जा रहे थे वह जैसे ही रढैता शाहबाजपुर रोड पर पहुंच वैसे ही पहले से ही घात लगाए बैठे चार लोगों ने उसे पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट कर घायल कर दिया घायल ने बीसलपुर कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है