तिर्वा: तिर्वा कस्बे में शराब के नशे में सीढ़ियों से गिरकर युवक की मौत, खून की उल्टी के बाद तोड़ा दम
Tirwa, Kannauj | Mar 25, 2026 कन्नौज जिले के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के जय सिंह पूर्वा गांव निवासी 26 वर्षीय अनुज पुत्र भजन लाल मंगलवार को किसी काम से तिर्वा आए थे। बताया जा रहा है कि तिर्वा कस्बे में अन्नपूर्णा मंदिर के पास स्थित एक मकान की छत पर वह अपने दोस्तों के साथ शराब पी रहे थे।इसी दौरान नीचे उतरते समय वह सीढ़ियों से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मेडिकल में मौत हो गई।