बयाना: बयाना में संत रुद्रनाथ और ASI कर्मचारी के बीच बहस, उषा मंदिर से सटे स्मारक में पूजा के लिए पहुंचे थे
बयाना कस्बे के भीतरबाड़ी इलाके में ऐतिहासिक उषा मंदिर से सटे एएसआई संरक्षित स्मारक में गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव पर पूजा-पाठ को लेकर बहस हो गई। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (एएसआई) के कर्मचारियों ने संत रुद्रनाथ महाकाल और उनके अनुयायियों को हवन यज्ञ करने से रोक दिया।