बीना: रीवा: दो साध्वियों की मौत पर जैन समुदाय का आक्रोश, इटावा मंदिर से निकला मौन जुलूस, सौंपा ज्ञापन
Bina, Sagar | May 25, 2026 20 मई को हुए इस हादसे के बाद जैन समाज ने अपना गुस्सा और दर्द मोन जुलूस के रूप में व्यक्त किया। इटावा जैन मंदिर से शुरू हुए इस पैदल मार्च में बड़ी संख्या में जैन समाज के पुरुष और महिलाएं शामिल हुए। जुलूस कच्चा रोड, बड़ी बजरिया और गांधी चौराहा होते हुए सर्वोदय चौराहा पहुंचा। यहां जैन समाज के लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया।