शिवरीनारायण पुलिस ने तुस्मा गांव से सार्वजनिक जगह से शराब का सेवन करने वाले व्यक्ति यशवंत साहू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि तुस्मा गांव के सार्वजनिक जगह में एक व्यक्ति शराब का सेवन कर रहा है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर दबिश दी।